बालिका वधू फेम नेहा मर्दा जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
नेहा मर्दा ने आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। अब शादी के 10 साल बाद नेहा मां बनने वाली हैं। नेहा के मैटरनिटी शूट में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं।
नेहा 2004 से इंडस्ट्री का हिस्सा है, तब उन्होंने डांस रिएलिटी शो बूगी वूगी में एक कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था।
नेहा ने लंबे समय तक चलने वाले शो बालिका वधू में गहना की भूमिका निभाई थी। इस रोल को उन्होंने साल 2008 से 2011 तक प्ले किया था।
नेहा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान के साथ शादी की थी। कपल ने हाल ही में शादी के 10 साल पूरे किए हैं।