गर्दन के दर्द को नजरअंदाज करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। दर्द इतना बढ़ जाता है कि गर्दन में अकड़न का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आप भी गर्दन दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से गर्दन दर्द से राहत पा सकते हैं।
गर्दन के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए दिन में कई बार पांच मिनट तक बर्फ से सिकाई करें। इससे आपको दर्द में कुछ राहत मिलेगी।
दर्द के तेल से गर्दन की मालिश आपको गर्दन और पीठ की मांसपेशियों में दर्द से राहत दिलाएगी।
गर्दन दर्द में सेंधा नमक दवा की तरह काम करता है। इसका उपयोग मांसपेशियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है।
स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों की अकड़न दूर हो जाती है। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन में काफी सुधार आता है।
हल्दी में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। आप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। आ चाहें तो हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।
यदि आपको गंभीर गर्दन दर्द है तो इन घरेलू उपचारों की मदद से थोड़ा सा राहत मिल सकती है। लेकिन तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।