मैग्नीशियम की कमी से नर्व सिस्टम होता है प्रभावित, जरूर करें इन फलों का सेवन


By Sandeep Chourey01, Dec 2023 10:51 AMnaidunia.com

मैग्नीशियम जरूरी मिनरल

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें एक मैग्नीशियम भी जरूरी मिनरल है, जिससे कई रोगों का बचाव होता है।

मैग्नीशियम क्यों जरूरी

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द के साथ नर्व फंक्शन में दिक्कत हो सकती है। हाथ-पैर सुन्न होना व हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है।

एवोकाडो

मैग्नीशियम की कमी होने पर एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। एक एवोकाडो में करीब 58 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट भी मैग्नीशियम से भरपूर होती है। रोज एक छोटी डार्क चॉकलेट के सेवन से शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति होती है। शुगर पेशेंट को ज्यादा चॉकलेट नहीं खाना चाहिए।

पालक का सेवन

पालन आयरन के साथ-साथ मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स होता है। 1 कप पके हुए पालक में लगभग 157 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। सर्दियों में फायदेमंद होता है।

बादाम

रोज रात में बादाम को दूध में भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम प्राप्त होता है। बच्चों के मानसिक विकास में मदद करता है।

काजू

काजू स्वादिष्ट होने के साथ ही मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है। 1 चौथाई कप काजू में करीब 89 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। किडनी के मरीजों को ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

केले

केला भी मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 32 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। इसे डेली डायट में जरूर लेना चाहिए।

डेटिंस्ट के पास नहीं जाना है तो ऐसे रखें दांतों को साफ