गुरुवार को ये 5 काम करने से हो सकते हैं ठन ठन गोपाल


By Sahil28, Sep 2023 10:09 AMnaidunia.com

भगवान विष्णु

हर दिन का अपना खास धार्मिक महत्व होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन व्रत करने से तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं।

गुरुवार को क्या न करें?

भगवान विष्णु को प्रसन्न रखने के लिए गुरुवार के दिन कुछ कार्य करने की मनाही होती है। यदि ये काम किए जाते हैं तो इनका बुरा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है।

मां लक्ष्मी

मान्यता है कि गुरुवार को कुछ वर्जित कार्य करने से मां लक्ष्मी और बृहस्पति ग्रह नाराज हो सकते हैं। इनकी नाराजगी से आपको जीवन में काफी समस्याएं हो सकती हैं।

केले का न करें सेवन

गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है और गुरुवार को केला खाने से आपकी धन-संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।

घर में न लगाएं पोछा

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, गुरुवार के दिन घर में पोछा लगाना और जाले निकालना जैसे कार्य करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, कपड़े धोना भी वर्जित होता है।

पैसों का लेन-देन

ज्योतिषाचार्य का मानना है कि गुरुवार के दिन पैसों का लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो जाती है।

अपमान न करें

गुरुवार के दिन भूलकर भी अपने पिता, गुरु या साधु का अपमान न करें। इन सभी का अपमान करने से बृहस्पति नाराज हो सकते हैं और व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ता है।

बाल न कटवाएं

कुछ लोग गुरुवार के दिन बाल या दाढ़ी कटवा लेते हैं। हालांकि, इस दिन ऐसा करने से बचना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Dosh: घर में नकारात्मकता फैलाती हैं बाथरूम में रखी ये चीजें