हिंदू धर्म में दान देना एक पुण्य का काम होता है। इसमें अमावस्या, पूर्णिमा और इसके साथ-साथ कई त्योहारों पर दान का विशेष महत्व होता है।
आप जब किसी गरीब या जरूरतमंद लोगों को दान करते हैं तो इससे घर के अंदर सुख-शांति आती है और ईश्वर की कृपा भी बरसती है।
लेकिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी होना अति आवश्यक होता है।
ऐसी मान्यता है कि झाडू़ धन की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आप अगर ऐसे में झाड़ू दान में देते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती हैं।
ज्योतिष के मुताबिक अगर आप स्टील के बर्तनों को दान में देते हैं तो इससे घर में अशांति बनी रहती है और लड़ाई-झगड़े होते हैं।
आपको कैंची या चाकू जैसी नुकीली चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर में निगेटिविटी आती है और लड़ाई होती है।
प्लास्टिक की चीजें दान में देने से आपके जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे दान करने से कोशों दूर रहें।
कभी भी किसी को फटी किताबें दान में न दें। इसके दान करने से भी आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है और पैसों की कमी हो सकती है।