शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी की जरूरत होती है, लेकिन गलत समय पर पानी पीना भी शरीर को नुकसान पहुंचाना होता है।
आतमौर पर लोग खानपाना खाने के बाद हल्का सा पानी पीते है ताकि मुंह में किसी तरह का कोई स्वाद और कुछ फंसा न रखें।
ऐसी कई चीजों को हम रोज खाते है जिसे खाने के बाद तुरंत पानी को नहीं पीना चाहिए। इसको खाने के बाद पानी पीने से सेहत बिगड़ सकती है।
खट्टे फल सेहत के लिए फायदेमंद होते है, लेकिन इसको खाने के बाद पानी पीने से अपच की समस्या हो सकती है।
केला खाने के बाद लगभग 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए, वरना इसके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
मूंगफली खाने से शरीर में गर्माहट पैदा होती है। अगर मूंगफली को खाने के बाद तुरंत पानी पिएं, तो गैस की परेशानी हो सकती है।
जो लोग तरबूज खाते है उनको तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है।
दूध का सेवन लोग रोजाना करते है, लेकिन अगर इसको पीने के तुरंत बाद पानी को पिएं, तो पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।