कई लोग सुबह या शाम के नाश्ते में चाय के साथ अंडे खाना पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे गैस, कब्ज की परेशानी हो सकती है।
अंडे के साथ मीठी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इनके कॉम्बिनेशन से निकलने वाले अमिनो एसिड टॉक्सिक हो सकते हैं, जिससे खून जमने की समस्या हो सकती है।
केले और अंडे का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इस फूड्स कॉम्बिनेशन से पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है।
अंडे और मीट में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। अगर आप एक साथ इनका सेवन करते हैं, तो आपको सुस्ती महसूस हो सकती है।
सोया मिल्क और अंडे में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। दोनों का सेवन एक साथ करने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा तेजी से बढ़ती है। इससे अवशोषण प्रक्रिया में बाधा हो सकती है।
अंडा खाने के बाद मछली का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि उबले हुए अंडे और मछली का कॉन्बिनेशन शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे स्किन एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है।
कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए उबले हुए अंडे पर नींबू डालकर भी खाते हैं, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा होता है। हार्टअटैक भी हो सकता है।