कई लोग रात में सिंपल डाइट लेते हैं और सुबह भी हल्का नाश्ता लेना पसंद करते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट होने पर इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए -
नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना आम बात हैं और इसे बहुत से लोग सुबह पीते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा करने से भूख बढ़ती है।
नींबू पानी और शहद वसा जलाने में मदद करता है। शहद में अधिक कैलोरी होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है।
खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन पेट में एसिड पैदा करता है, जो आपके पेट को खराब कर सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।
फल सुबह खाली पेट फल खाने से भी बचना चाहिए। फल बहुत जल्दी पच जाते हैं। भूख ज्यादा लग सकती है। खट्टे फलों को खाली पेट खाने से भी एसिडिटी हो सकती है।
ब्लड में शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए खाली पेट सुबह मीठी चीज नहीं खाना चाहिए। इसके बजाय कुछ नमकीन चीजों का सेवन किया जा सकता है।
सुबह खाली पेट होने पर प्रोटीन और वसा पर आधारित सुबह का नाश्ता रखें, जिससे दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होगा। दोपहर के भोजन के समय भूखे नहीं रहेंगे।