दही के साथ कभी न खाएं ये चीजें, हो सकती है ये बीमारियां


By Sandeep Chourey2023-04-21, 09:03 ISTnaidunia.com

दही के फायदे

गर्मियों के मौसम में पेट की ठंडक के लिए दही खाना फायदेमंद होता है। दही पाचन तंत्र को सही रखता है, साथ ही दही में कैल्शियम से लेकर प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

इन चीजों के साथ न खाएं

आयुर्वेद में भी दही का सेवन करने के कुछ नियम बताए गए है। दही को कुछ चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए अन्यथा पेट व स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

दही और फल

दही और छाछ के साथ फलों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यह आंतों को प्रभावित करता है। गैस, कब्ज, एसिडिटी और एलर्जी जैसी समस्याएं होती है।

दही और मछली

दही के साथ मछली खाना भी नुकसानदायक है। दोनों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इनका कॉम्बिनेशन शरीर में खराब असर डालता है।

दही और वसायुक्त पदार्थ

दही के साथ छोले भटूरे, पराठे और पूरी जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये पाचन क्रिया को स्लो कर देते हैं। स्किन पर दाने और एलर्जी हो सकती है।

दही और आम

आम की तासीर गर्म और दही की ठंडी होती है। दोनों को साथ में खाने से पाचन खराब होता है। चेहरे पर दाग धब्बे आदि बढ़ने लगते हैं।

दही और प्याज

दही और प्याज का एक साथ सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। दही ठंडा होता है, वही प्याज की तासीर गर्म होती है। इससे स्किन में एलर्जी, दाने, एक्जिमा हो सकता है।

गर्मियों में इस कारण होता है डायरिया, ऐसे करें बचाव