शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोज एक गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध को सुपरफूड माना जाता है।
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं, इसके बावजूद कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन करना घातक हो सकता है।
मछली दूध के साथ कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध की तासीर ठंडी होती है, वहीं मछली गर्म तासीर की होती है, जिससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
दूध और केला अक्सर साथ में खाया जाता है, लेकिन दूध और केला साथ में खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे भी पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
दूध के साथ कभी भी खट्टी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। दूध के साथ विटामिन-सी से भरपूर फलों का सेवन करने से कब्ज व एलर्जी हो सकती है।
दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स लेना फायदेमंद होता है। यदि आप बहुत दुबले हैं और शरीर का वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दूध में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खा सकते हैं।
दूध और रोटी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दूध और रोटी का मिश्रण कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।