सर्दियों में मूली खाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। मूली विटामिन-सी के साथ-साथ फाइबर से भरपूर होती है। इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है।
सर्दियों में लोग मूली को सलाद के अलावा पराठे, पत्तों की सब्जी या चटनी के रूप में भी सेवन करते हैं, लेकिन इन चीजों के साथ मूली का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।
मूली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इसके सेवन से पाचन खराब हो सकता है। सीने में जलन के साथ एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
सलाद में मूली के साथ खीरा नहीं खाना चाहिए। खीरे में एस्कॉर्बेट होता है, जो विटामिन-सी को अवशोषित करता है। इसलिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
मूली और करेला भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इन दोनों को साथ में खाने से दिल को नुकसान हो सकता है।
मूली खाने के बाद संतरा नहीं खाना चाहिए। ये फूड कॉम्बिनेशन जहर के समान काम करता है। अपच की समस्या हो सकती है।
चाय पीने के 1 घंटे पहले या बाद में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली की तासीर ठंडी होती है, तो वहीं चाय गर्म। ऐसे में यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।