सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कम, रोजाना करें ये 7 योगासन


By Sahil12, Dec 2023 11:43 AMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल के लिए योगासन

बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना किसी चैलेंज से कम नहीं है। हालांकि, कुछ योगासन इस परेशानी के लिए असरदार है।

त्रिकोणासन

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास भी आप कर सकते हैं। यदि इस आसन को नियमित किया जाता है तो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा। इसके साथ ही, पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है।

भुजंगासन

इस आसन को कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, चेस्ट को खोलने का काम भी करता है।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

बैड कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को कम करने के लिए आप अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। बता दें कि यह आसन पेट के अंगों को मजबूत बनाने का काम भी करता है।

उष्ट्रासन

यह आसन चेस्ट को फैलाने और पोस्चर को सही करने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं, उष्ट्रासन कोलेस्ट्रॉल लेवल और स्ट्रेस दोनों को कम करने का काम करता है।

सर्वांगासन

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सर्वांगासन को भी डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। यह योगासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मददगार है।

हलासन

इस आसन का अभ्यास करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए भी यह योगासन असरदार है।

सूर्य नमस्कार

बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे बेहतरीन योगासन है। इसका रोजाना अभ्यास करने से दिल की सेहत में भी सुधार आता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में जरूर करें अंकुरित मूंग का सेवन, दूर रहेंगी ये बीमारियां