दोस्ती का रिश्ता जन्म से नहीं मिलता है, लेकिन इसे आप खुद चुनते हैं और समय के साथ यह खून के रिश्तों से भी मजबूत हो जाता है।
अगस्त का महीना आते ही लोगों को फ्रेंडशिप डे का इंतजार रहता है। कुछ दोस्तों का याराना इतना अच्छा होता है कि इस दिन वह एक-दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं।
दोस्तों को गिफ्ट में क्या देना चाहिए, यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं। चलिए जान लेते हैं कि फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को क्या चीजें भूलकर भी नहीं दें।
सूखे या नकली फूल देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। इनका इस्तेमाल घर की सजावट के लिए किया जाता है, लेकिन आपको इसे तोहफे में नहीं देना चाहिए।
कोई भी ऐसा शो पीस दोस्तों को नहीं देना चाहिए, जिसका संबंध पानी से होता है। ऐसी चीजों को रखने के कुछ नियम होते हैं, जिनका उल्लंघन करना बुरा साबित हो सकता है।
वर्तमान समय में बाजार में महंगी से महंगी कटलरी मौजूद है। छूरी-कांटे का सेट तोहफे में देने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।
ऐसी मान्यता है कि पैसे रखने का पर्स या कोई भी सामान किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने का अर्थ निकलता है कि आपने अपने पैसे किसी दूसरे को दे दिए हैं।
आचार खाना ज्यादातर सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे गिफ्ट में कभी भी न दें। यह आपके रिश्तों में खटास घोल सकता है।