हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला व्यक्ति अपने घर में भी एक छोटा सा मंदिर जरूर बनाता है और उसमें कई देवी देवताओं की मूर्ति की पूजा करता है।
यदि आपके घर में भी मंदिर है तो कुछ देवी-देवताओं की प्रतिमा या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। इनकी पूजा बाहर के मंदिर में ही करना सही होता है।
शनिदेव को न्याय के देवता हैं और कर्म के अनुरूप फल देते हैं। शनि की क्रूर दृष्टि बर्बाद कर देती है और ऐसे में शनिदेव की मूर्ति को घर में स्थापित नहीं करना चाहिए।
महाकाली को मां पार्वती का ही रूप माना जाता है। घर में मां काली की प्रतिमा स्थापित करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
भैरवनाथ को काल भैरव के नाम से भी जाना जाता है। भगवान भोलेनाथ के रौद्र अवतार की पूजा घर में नहीं करनी चाहिए। घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है और इन दोनों देवताओं की प्रतिमा को घर के बाहर रखा जाता है। घर के अंदर इन देवताओं की पूजा करना शुभ नहीं होता है।