मानसिक तनाव दूर करता है ये रत्न, ऐसे करें धारण


By Sandeep Chourey02, Jun 2023 09:09 AMnaidunia.com

चंद्रमा कमजोर हो

यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा दूषित या कमजोर हो जाता है तो वह व्यक्ति मानसिक तनाव के साथ आत्मबल भी खो देता है। संबंध भी खराब होने लगते हैं।

चंद्रमणि रत्न

ज्योतिष के मुताबिक चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए चंद्रमणि रत्न पहनना शुभ होता है। यहां जानें चंद्रमणि रत्न धारण करने की विधि और फायदे -

मून स्टोन के फायदे

चंद्रमणि रत्न को मून स्टोन भी कहा जाता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक रहता है। बेचैनी भी दूर होती है। आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

कौन धारण करें चंद्रमणि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए इस राशि के जातक मून स्टोन को धारण कर सकते हैं। कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी इन रत्न को पहन सकते हैं।

ऐसे करें धारण

मून स्टोन को एक पॉजिटिव रत्न है। मून स्टोन को धारण करने से पहले इसे गंगाजल और गाय के दूध से शुद्ध करें और फिर भगवान शिव को अर्पित करें।

इस दिन करें धारण

मून स्टोन को माह के शुक्ल पक्ष के सोमवार की रात अपने हाथों की सबसे छोटी उंगली में पहन सकते हैं। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन भी इसे धारण किया जा सकता है।

उत्तर दिशा में कभी न रखें ये चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल