पूजा घर में कभी न रखें माचिस, क्यों होता है अशुभ


By Sandeep Chourey07, Nov 2023 09:06 AMnaidunia.com

पूजा घर का वास्तु

वास्तु शास्त्र में पूजा घर से संबंधित कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। पूजा घर में कुछ चीजों को रखना बेहद अशुभ होता है।

माचिस की डिब्बी

घर के पूजा घर में कभी भी माचिस की डिब्बी नहीं रखना चाहिए। इस बारे में वास्तु शास्त्र में विस्तार से उल्लेख किया गया है।

पूजा के बाद हटा दें माचिस

देवी-देवताओं की पूजा के लिए हर घर एक पूजा घर जरूर होता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा घर में किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष न हो।

नकारात्मक ऊर्जा

पूजा घर में माचिस की डिब्बी रखने से घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह बढ़ता है। वास्तु के मुताबिक, पूजा घर में ज्वलनशील सामग्री नहीं रखना चाहिए।

देवताओं की दिशा

पूजा कक्ष में देवताओं के चेहरे हमेशा पश्चिम की ओर हो होना चाहिए, ताकि पूजा करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो।

देवताओं का स्थान

भगवान गणेश को हमेशा देवी लक्ष्मी के बाईं तरफ और देवी सरस्वती को देवी लक्ष्मी के दाहिने तरफ रखा जाना चाहिए।

दक्षिण दिशा में हनुमान जी

वास्तु के अनुसार, मंदिर या पूजा कक्ष में भगवान हनुमान की मूर्ति हमेशा दक्षिण दिशा की ओर होनी चाहिए।

राहु के गोचर के बाद इन 2 राशि वालों के लिए राहत की सांस