वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर का स्थान होता है, ऐसे में इन दिशा में कुछ चीजों को रखते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
वास्तु के मुताबिक घर के उत्तर दिशा को वास्तु शास्त्र में बेहद पवित्र माना गया है क्योंकि इस दिशा को गणेश जी, भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का स्थान माना गया है।
उत्तर दिशा में कोई भी वास्तु दोष न हो। इस दिशा में दोष होने से घर पर कंगाली भी छा सकती है। परिवार पर आर्थिक संकट आ सकता है।
घर के उत्तर दिशा में बहुत ज्यादा वजन वाला सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से उत्तर दिशा का भार बढ़ता है और आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है।
उत्तर दिशा में जूते-चप्पल रखने वाले रैक या कूड़े-कबाड़ का सामान भूलकर न रखें। इससे घर की सुख-समृद्धि चली जाती है।
उत्तर दिशा में बाथरूम का निर्माण भी नहीं कराना चाहिए क्योंकि सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा बाथरूम से ही निकलती है।
उत्तर दिशा में डस्टबिन भी नहीं रखना चाहिए। घर में डस्टबिन को दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।
उत्तर दिशा में तिजोरी बनाना, तुलसी और मनी प्लांट के पौधे लगाना, आईना लगाना आदि बेहतर होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से आर्थिक उन्नति होती है।