बेडरूम से तुरंत हटा दें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल


By Sahil21, Aug 2023 12:48 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में घर के अंदर रखी सभी चीजों का खास महत्व माना गया है। वास्तु के मुताबिक, घर के अंदर चीजें रखने से काफी फायदे मिलते हैं।

बेडरूम

वास्तु के मुताबिक, घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा वह होता है, जहां आप सोते हैं। आइए जान लेते हैं कि बेडरूम से जुड़ी क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

भड़कीले रंग

वास्तु की मानें तो बेडरूम की दीवारों पर भूलकर भी भड़कीले या चटकीले रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस तरह के रंग घर में नकारात्मकता लाते हैं।

गंदे जूते न रखें

अगर आप बेडरूम में गंदे जूते रखते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें। ऐसा करने से घर की शांति खत्म हो सकती है।

झाड़ू या डस्टबिन

बेडरूम के अंदर झाड़ू या डस्टबिन रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसकी वजह से घर में वास्तु दोष भी पैदा हो सकता है।

बेडशीट रखें साफ

बेडरूम की बेडशीट को समय-समय पर बदले रहना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, गंदी बेडशीट भी घर के माहौल को प्रभावित कर सकती है।

ताजमहल की तस्वीर

अक्सर लोग ताजमहल की तस्वीर अपने घर में लगाते हैं, लेकिन बेडरूम के अंदर इसकी तस्वीर लगाने से बचें। इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

भगवान की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि भगवान की तस्वीरों को भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। मूर्ति और तस्वीरों को घर के मंदिर में रखा जाएं तो बेहतर होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लड़के के इन अंगों पर होता है तिल तो बदल जाती है किस्‍मत