वास्तु शास्त्र में शुभ और अशुभ कामों के बारे में बताया गया है। इसके नियमों का पालन करने से देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को खाली भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, वरना धन की देवी नाराज हो सकती है।
घर के मंदिर में रखा जलपात्र कभी भी खाली नहीं चाहिए इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि जलपात्र में हमेशा पानी को रखें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई में भूलकर भी चावल और आटा खत्म नहीं होना चाहिए। इन चीजों के खत्म होने से पहले ही भर दें।
अगर आप पर्स रखते है, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका पर्स खाली न रहें। खाली पर्स रखने से धन की देवी रुथ जाती है।
हर व्यक्ति के घर में तिजोरी होती है इसमें लोग धन और ज्वैलरी को रखते है इसलिए ऐसा भूलकर भी न करें कि तिजोरी कभी खाली रहें।
अगर आप इन सभी चीजों में किसी भी चीज को पूरी तरह खाली रख देते है, तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।