बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी दिया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है से से लोगों के बीच पहचान कायम करने वाली शिवांगी जोशी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस की अदाएं लोगों का दिल चुरा लेती हैं।
टीवी पर अपना जादू दिखाने के बाद मौनी रॉय को बॉलीवुड में भी पहचान मिली। एक्ट्रेस की ग्लैमरस अदाओं पर लोग फिदा हो जाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस समेत कई अन्य रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। एक्ट्रेस लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की खूबसूरती पर भी लाखों लोग फिदा हैं। जैस्मिन कई टीवी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
बोल्ड अदाओं के लिए चर्चा में रहने वाली निया शर्मा भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके फोटोशूट पर भी प्यार लुटाते रहते हैं।
इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। दिव्यांका की क्यूट अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं।
टीवी की मोस्ट पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस हिना खान भी किसी से पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस की एक पोस्ट लोगों के दिलों में हलचल पैदा कर देती है।