वर्ष 2023 स्टार गेजिंग यानी तारों के दर्शन के लिए बेहद खास रहने वाला है।
इस साल लाल ग्रह यानी मंगल (मार्स), बृहस्पति (जुपिटर) और शुक्र (वीनस) आसमान की सुंदरता में अधिकांश समय चार चांद लगाए रहेंगे।
इस साल सूर्य व चंद्र के चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल और 14 अक्टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण होगा।
इस साल पांच मई को पहला चंद्र ग्रहण होगा। वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा।
साल में आसमानी आतिशबाजी यानी उल्कावृष्टि की नौ आकर्षक घटनाएं होंगी। शुक्र ग्रह आसमान में छाया रहेगा तो करीब छह माह तक मंगल अपनी लालिमा बिखेरेगा।
22 जनवरी को शनि व शुक्र एक दूसरे के नजदीक होंगे। साल में शुक्र कभी चंद्रमा से जा मिलेगा तो कभी मंगल के समीप नजर आएगा।
अगस्त में शनि पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। तीन जुलाई की रात को सुपरमून धरती पर चांदनी बिखेरेगा।
सूर्य की चकाचौंध रोशनी से कम नजर आने वाले बुध को भी इस साल निहारने के कई मौके होंगे। दिसंबर में जेमिनीड उल्कावृष्टि होगी।