रविवार का दिन र्सूय का होता है। इस बार नया साल रविवार को है, सूर्य की अराधना जरूर करें। इनकी कृपा से ऊर्जा, आत्मविश्वास, मान-सम्मान बढ़ता है।
किसी भी नए काम से पहले गणेश जी की पूजा होती हैं। तो नए साल के पहले दिन भी गणेश जी के साथ लक्ष्मी जी को घर आने का निमंत्रण दें।
साल के पहले दिन पूजा-पाठ के बाद शंखनाद करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आपका दिन शुभ होगा।
हिंदू धर्म में तुलसी पौधा और गंगाजल जितना पवित्र कोई नहीं। नए साल पर घर के आंगन में एक तुलसी पौधा लगा कर दीप जरूर जलाएं। पहले दिन पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
जीवन में माता-पिता से बड़ा कोई आशीर्वाद नहीं होता। तो नए साल के पहले दिन से उनका आशीर्वाद जरूर लें। बड़ों का आशीर्वाद आपको सफल बनाता है।
नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार को फूलों से सजाएं। इससे घर में एक अलग उत्साह बना रहता है।
किसी जरूरतमंद या गरीब को अपने सामर्थ्य के हिसाब से कुछ भी अन्न-कपड़े जरूर दान दें। अगर आप किसी कारण से यज्ञ नहीं कर पा रहें, तो दीपदान जरूर करें।