न्यू ईयर पार्टी में जाने से पहले अगर ग्लोइंग त्वचा चाहिए, तो इसके लिए आप कुछ हेल्दी तरीके अपना सकते हैं।
रसोई में मौजूद चीजें आपकी त्वचा पर नेचुरल निखार लाने का काम कर सकती हैं। ये दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करेंगी।
एक कटोरी में दो बड़े चम्मच दही के साथ थोड़ा बेसन मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
ये फेस पैक चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाता है। साथ ही त्वचा को मॉइस्चराइज कर निखार लाता है।
2 चम्मच बेसन में गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। आपका चेहरा चमक उठेगा।
फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ गहराई से सफाई करता है। सर्दी के मौसम में ये बहुत कारगर है।