सभी को नव वर्ष 2023 का बेसब्री से इंतजार है। क्या आप जानते हैं नव वर्ष के पहले ही दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है।
पंडितों के अनुसार नववर्ष के पहले दिन दशमी है। इस दिन बेहतर लाभ के लिए यमराज की पूजा करनी चाहिये।
ज्योतिषियों के अनुसार दशमी का दिन भगवान यमराज का दिन माना जाता है। इसलिये उनकी पूजा की जानी चाहिये।
यमराज की पूजा से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं। सुख-समृद्धि हासिल होती है।
इस बार नए साल की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। इसलिये इस दिन सूर्य देवता की पूजा करना भी लाभकारी होगा ।
जानकारों का कहना है कि नववर्ष के पहले दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाकर भी सूर्यदेव की कृपा हासिल की जा सकती है।