नारियल को मां लक्ष्मी का प्रिय फल माना जाता है। इसी कारण इसे श्री फल भी कहते हैं। इसलिए नारियल के अलावा इससे बनी मिठाइयों का भोग लगा सकते हैं।
मां लक्ष्मी को गन्ना अति प्रिय है। इसलिए नए साल में पत्तों के साथ ही गन्ना अर्पित करें। माता को खंडित वस्तु अर्पित नहीं करते हैं, इसलिए इसे पत्तों के साथ ही चढ़ाएं।
मां लक्ष्मी को कमलगट्टा भी अति प्रिय है। ऐसे में नए साल में उन्हें कमलगट्टे अर्पित करें। बाद में इन कमलगट्टों को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें।
मां लक्ष्मी को धातुओं में स्वर्ण सबसे अधिक प्रिय है। इसलिए नए साल में अपनी क्षमता अनुसार मां को सोने से बना कोई गहना अर्पित कर सकते हैं।
धन की देवी मां लक्ष्मी को पान भी अति प्रिय है। इसलिए मां लक्ष्मी को भोग में पान जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से मां की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है।
मखाना को शुद्ध और पवित्र माना जाता है। पानी से उगने के कारण मां लक्ष्मी को चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए नए साल में मां लक्ष्मी को मखाना जरूर चढ़ाएं।