साल 2023 कई मायनों में खास रहेगा। खास तौर पर शिव भक्तों के लिए तो यह और भी खास रहेगा।
इस बार शिव आराधना का सावन मास 30 के बजाय 59 दिन का होगा। सोमवार भी चार से बढ़कर आठ हो जाएंगे।
सावन में अधिक मास का संयोग कई सालों बाद आया है। इस बार ऐसा योग 19 साल बाद बनेगा।
इस बार श्रावण मास 4 जुलाई से 31 अगस्त तक 59 दिन रहेगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक श्रावण अधिकमास रहेगा।
भारतीय पंचांग पद्धति में मास की गणना दो प्रकार से होती है, सौर मास और चांद्र मास।
चांद्र मास के अनुसार वर्ष 354 दिन का और सौर मास के अनुसार 365 दिन का होता है। इस कारण 11 दिन का अंतर आ जाता है।
वर्ष 2023 में यह समायोजन श्रावण में हो रहा है, इसलिए श्रावण शिव साधकों के साथ वैष्णवों के लिए भी महत्वपूर्ण हो जाएगा।
श्रावण में सोमवार 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त, 21 अगस्त व 28 अगस्त को होगा।