पूजा में पान चढ़ाने से क्या होता है?


By Sahil05, Mar 2024 08:00 PMnaidunia.com

पान का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में पान के पत्ते का इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है। सवाल खड़ा होता है कि पान के पत्ता चढ़ाने का क्या फायदा इंसान को मिलता है।

भगवान को अर्पित करना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान को पान का पत्ता अर्पित करने से उनकी कृपा हासिल की जा सकती है। हालांकि, पान के पत्ते से जुड़े कुछ नियमों का पालन भी करना चाहिए।

ताजगी और समृद्धि का प्रतीक

पान का पत्ता ताजगी और समृद्धि का प्रतीक होता है। पूजा में इसका इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस पत्ते को अर्पित करने से इंसान के सारे दुख-कष्ट दूर हो जाते हैं।

देवी-देवता का वास होता है

पान के पत्ते में देवी-देवताओं का वास होता है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि दुनिया के सभी देवी-देवताओं का वास पान के पत्ते में होता है।

पत्ते पर कपूर रखकर आरती करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पान के पत्ते पर कपूर रखकर आरती करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने का फायदा इंसान को मिलता है।

घर की नकारात्मकता होगी दूर

पान के पत्ते पर रखकर कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। इतना ही नहीं, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

पान का पत्ता फटा हुआ न हो

देवी-देवताओं को पान का पत्ता अर्पित करने के दौरान आपको ध्यान रखना चाहिए कि पत्ता बिल्कुल भी फटा हुआ नहीं होना चाहिए।

पान चढ़ाने की विधि

पूजा करने के दौरान ही पान के पत्ते चढ़ाएं। पान का ताजा पत्ता चढ़ाना ज्यादा शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

यहां हमने जाना कि पान का पत्ता पूजा में इस्तेमाल करने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कर्ण या अर्जुन नहीं, ये थे महाभारत में सबसे बलवान