नया साल आने से पहले ही लोग घरों में नए वर्ष का कैलेंडर लेकर आ जाते है, लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण नुकसान कर बैठते है।
जी हां अधिकतर लोग नए वर्ष का कैलेंडर घर में गलत दिशा में लगा लेते है जिसके कारण उनको नुकसान उठाना पड़ता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में किसी भी चीज को रखने से पहले वास्तु के नियम को जान लेना चाहिए इसलिए कैलेंडर को भी वास्तु के अनुसार ही लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी पुराने कैलेंडर के ऊपर नए कैलेंडर को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नए वर्ष का कैलेंडर दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की तरक्की रुकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा को छोड़कर बाकी सभी दिशाओं में कैलेंडर को लगा सकते है। सही दिशा में कैलेंडर को लगाने से घर में सुख-शांति बढ़ती है।
किस कैलेंडर पर देवी-देवता की तस्वीरें होती है उस कैलेंडर कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना जाता है इसलिए ऐसे कैलेंडर को लगाने की कोशिश करें।