हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है। ज्योतिष कुंडली देखकर जातक का भविष्य बता देते हैं। साथ ही जीवन की परेशानियों से निकलने के उपाय भी बताते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए भी कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को आजमाने से आपका नया साल मुबारक हो सकता है।
आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन स्नान आदि करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजन करें।
पूजा करते समय एकाक्षी नारियल अर्पित करें और उसे लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी के अंदर रख दें। इस उपाय को करने से धन से जुड़े लाभ होंगे।
यदि आपकी जेब में पैसा नहीं टिकता है तो पहले दिन श्रद्धा भाव से माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा करते समय एक मुठ्ठी चावल माता को अर्पित करें।
यदि आपकी जेब में पैसा नहीं टिकता है तो पहले दिन श्रद्धा भाव से माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा करते समय एक मुठ्ठी चावल माता को अर्पित करें।
यदि आपके यहां वास्तु दोष लगा हुआ है तो नए साल के पहले दिन स्नान आदि करके माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद 7 कौड़ी अर्पित करें।
पूजा के पश्चात, मां लक्ष्मी को अर्पित कौड़ियों को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से घर में खुशहाली आएगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।