न्यू ईयर से पहले करें ये उपाय, साल भर दूर रहेंगी मुश्किलें


By Prakhar Pandey14, Dec 2023 03:39 PMnaidunia.com

नए साल का आरंभ

31 दिसंबर को 2023 का अंत हो जाएगा और 2024 की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते है न्यू से पहले किन उपायों से साल भर दूर रहेंगी मुश्किलें।

2024 का स्वागत

लोग हर साल की तरह इस साल भी नए साल का स्वागत बेहद उत्साह और उमंग से करने वाले हैं। नए साल को शुभ और सुख-समृद्धि से भरा बनाने के लिए कुछ उपाय जरूर कर लें।

गरीबों को करें दान

शनिवार और गुरुवार को जरूरतमंद और गरीबों को अन्न और कपड़ो का दान करें। इस उपाय से आप बृहस्पति और शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते है।

साढ़ेसाती और ढैय्या

शनिवार के दिन दान-पुण्य करने से आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में भी आराम मिल सकता है। जातक द्वारा शनिवार को किए दान-पुण्य इनके नकारात्मक प्रभावों को कम करते हैं।

धारण करें पुखराज

पुखराज धारण करने से बृहस्पति पर सकारात्मक प्रभाव बनता हैं। 2024 में अपने लक्ष्य और आकांक्षाओं को प्राप्ति के लिए सीधे हाथ की तर्जनी उंगली में पुखराज या नीलम धारण कर सकते है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधों को नए साल से पहले घर में लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा भी मिल सकती है। ऐसे में साल 2024 में धन और सुख में बढ़ोतरी के लिए आप इस पौधे को लगा सकते हैं।

कुंभ राशि है प्रभावशाली ग्रह

2024 में पूरे साल शनिदेव कुंभ राशि में रहने वाले है। इसका प्रभाव मकर, कुंभ और मीन राशि पर भी होगा, इन्हें साढ़ेसाती के अनुभव मिलेंगे।

गायत्री मंत्र का जाप

सुबह शाम गायत्री मंत्र का जाप करने से आत्मा को दिव्य रोशनी मिलती है। यह ग्रहों के प्रभाव के चलते आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में नजर आते हैं बंदर, तुरंत जान लें इसके संकेत