केसर और एलोवेरा से बनाएं नाइट क्रीम, चमक जाएगी त्वचा


By Arbaaj01, Dec 2023 06:23 PMnaidunia.com

लाइफस्टाइल

आमतौर पर गलत लाइफस्टाइल के कारण लोगों के चेहरे से चमक खत्म होने लगती है। जिसके कारण हजारों रुपए खर्च करते भी करते है, लेकिन चेहरे पर चमक नहीं आती है।

नाइट क्रीम

आपने देखा होगा कि लोग रात में चेहरे पर कुछ न कुछ लगाते है, ताकि चेहरे की चमक को बढ़ाया जा सकें। रात में क्रीम लगाना का फायदेमंद भी माना जाता है।

घरेलू क्रीम

नाइट क्रीम के लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। इसको आप घर पर ही बनाकर लगा सकते है और जल्द ही असर भी देख सकते है।

केसर और एलोवेरा

इस नाइट क्रीम को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस केसर,एलोवेरा, विटामिन ई कैप्सूल और बादाम तेल खरीदने की जरूरत पड़ेगी।

केसर

केसर पोषक तत्व से भरपूर माना जाता है। इसको खाने से शरीर को फायदा तो मिलता ही है, लेकिन लगाने से भी त्वचा को पोषण मिलता है।

एलोवेरा

एलोवेरा बालों और चेहरे के लिए किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है। इसका सही इस्तेमाल करके फायदा लिया जा सकता है।

ऐसे बनाएं

नाइट क्रीम बनाने के लिए थोड़ी मात्रा में केसर और एलोवेरा को लें। इसके अलावा विटामिन ई कैप्सूल से जेल निकलें और 1 चम्मच बादाम का तेल लें। इस सब को एक साथ मिला लें। अब बनकर तैयार है आपका नाइट क्रीम।

ऐसे लगाएं

रात को सोने से पहले चेहरे को पानी से अच्छे से धो लें। अब इस नाइट क्रीम को चेहरे पर लगा लें और रातभर लगा रहने दें। यह नाइट क्रीम रातभर चेहरे को पोषण देगा और जल्द ही चेहरे पर ग्लोइंग लाएगा।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मेथी दाने के साथ खाएं शहद, नहीं होंगे ये 4 रोग