बिग बॉस 14 से मशहूर होने वाली निक्की तंबोली का जन्म वर्ष 1996 में औरंगाबाद, महाराष्ट्र में हुआ था। आजकल वो काफी सुर्खियों में हैं।
निक्की तंबोली काफी खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस हैं वो अपनी बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चे में रहती हैं।
एक्ट्रेस निक्की तंबोली कई सारी साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कंचना 3 में दिव्या का किरदार बेहद ही जबरदस्त तरीके से निभाया था।
निक्की अब तक कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद भी आई है।
एक्ट्रेस ने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह बचपन से एक्टिंग की दुनिया में काम करने के लिए प्रेरित थी।
निक्की तंबोली ने 21 साल की उम्र में विज्ञापनों में काम किया था। जहां से वो फेमस होना शुरू हुई और आज फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं।
निक्की अपनी एक्टिंग का जलवा लोगों को दिखा चुकी हैं। उन्होंने जिस फिल्म में किसी भी रूप में किरदार निभाया सारी फिल्में दर्शकों को पसंद आई।
एक्ट्रेस निक्की तंबोली बिग बॉस सीजन का 14 का हिस्सा रह चुकी हैं। उस सीजन उन्होंने बिग बॉस के घर में खूब धमाका मचाया था।