नोरा फतेही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ही पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर गॉर्जियस ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती है।
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस बार करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं नोरा फतेही की इन साड़ी लुक्स से आइडिया लें सकती हैं।
महिलाओं का फेवरेट कलर पिंक माना जाता है। करवा चौथ वाले दिन महिलाएं एक्ट्रेस की पिंक साड़ी को पेयर कर सकती हैं।
नोरा फतेही ग्रीन रंग की इस साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की यह साड़ी करवा चौथ के लिए परफेक्ट हो सकती है।
अगर इस करवा चौथ ऑफ व्हाइट साड़ी पहनने की सोच रही है, तो नोरा के इस साड़ी से आइडिया लें सकती हैं।
करवा चौथ के दिन ट्रेडिशनल में ग्लैमरस दिखने के लिए ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी को भी पेयर किया जा सकता है।
बॉलीवुड क्वीन नोरा फतेही इस साड़ी में बेहद ही स्टाइलिश लग रही हैं। आप भी एक्ट्रेस की इस साड़ी को कैरी कर सकती है।
एक्ट्रेस नोरा फतेही की रॉयल लुक वाली साड़ी भी करवा चौथ को स्पेशल बना सकती है। इस साड़ी के साथ ज्वैलरी को भी कैरी करें।