बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही परफेक्ट मूव्स से लोगों के दिलों में हलचल पैदा कर देती हैं। बी टाउन में उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब चलते हैं।
6 फरवरी का दिन नोरा फतेही के लिए बेहद खास है। आज ही के दिन 1992 में नोरा का जन्म हुआ था। करियर की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा डांसिंग शो को भी जज कर चुकी हैं।
32 साल की उम्र में भी नोरा बला की खूबसूरत लगती हैं। नोरा की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के मेकअप टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
मेकअप को अच्छे से चेहरे पर सेट करने के लिए फाउंडेशन का अहम रोल होता है। अक्सर देखा गया है कि नोरा 2 रंगों के फाउंडेशन को मिक्स करना पसंद करती हैं।
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। नोरा भी इसे फेस पर लगाती हैं और इसकी मदद से उनकी खूबसूरती को चार चांद लग जाते हैं।
पार्टी से लेकर हर जगह नोरा को पिंक लिपस्टिक लगाए देखा जाता है। बता दें कि गुलाबी रंग की लिपस्टिक नोरा को सबसे ज्यादा पसंद है और यह कलर उनकी सुंदरता में इजाफा भी करता है।
मेकअप रूटीन को पूरा करने के बाद नोरा फेस पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। गौर करने की बात है कि नोरा अपनी त्वचा को एक जैसा रखने के लिए फेस पाउडर लगाती हैं।
नोरा को हमेशा मस्कारा लगाए हुए देखा जाता है। एक्ट्रेस मस्कारा लगाए बगैर घर से बाहर भूलकर भी नहीं निकलती हैं।