प्यार में लॉयल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां


By Ram Janam Chauhan23, Feb 2025 03:27 PMnaidunia.com

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक के जरिेए हम किसी भी व्यक्ति के स्वभाव की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में इस मूलांक वाली लड़कियों को प्यार में लॉयल और रोमांटिक माना जाता है।

इस मूलांक की लड़कियों का स्वभाव

इस मूंलाक की लड़कियों पर चंद्र ग्रह का खास प्रभाव होता है, जिसके कारण यह बेहद ही सेंसिटिव और केयरिंग स्वभाव की होती हैं।

प्यार में होती हैं लॉयल

माना जाता है कि इस मूलांक की लड़कियां अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार होती हैं। साथ ही, यह अपने रिश्ते को बानए रखने के लिए पूरी कोशिश करती हैं।

रोमांटिक स्वाभाव

यह लड़कियां अपने पार्टनर की हर छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखती हैं और रोमांटिक होती हैं। इसके अलावा यह हर परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ खड़ी रहती हैं।

मूलांक 2 की लड़कियां

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म 2,11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है।

रिश्तों को देती हैं महत्व

मूलांक 2 की लड़कियां रिश्तों को बेहद महत्व देती हैं। इसलिए, जब भी किसी कारण से इनका रिश्ता टूटता है, तो यह बहुत ज्यादा दुखी हो जाती हैं।

भावुक स्वभाव

रिश्तों को ज्यादा महत्व देने के कारण यह भावुक स्वाभाव की होती हैं। इसलिए, हर छोटी बात पर भावुक हो जाती हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

जिस घर में होते हैं ये 4 काम, वहां खुद चली आती हैं मां लक्ष्मी