मूलांक के आधार पर ये काम करने से बन जाएंगे धनवान


By Sahil27, Jun 2024 11:13 AMnaidunia.com

धनवान बनने के उपाय

अंक ज्योतिष में मूलांक का खास महत्व माना जाता है। अगर आप मूलांक के आधार पर कुछ कार्य रोजाना करेंगे तो ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

मूलांक 1

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। धनवान बनने के लिए इस मूलांक के लोगों को रोजाना सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।

मूलांक 2

जिनका जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रखने के लिए इस मूलांक के लोगों को चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए।

मूलांक 3

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोगों को नहाने के पानी में हल्दी जरूर डालनी चाहिए।

मूलांक 4

जिस किसी का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है। ऐसे लोगों का मूलांक 4 होता है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

मूलांक 5

जिनका जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अपने पास इलायची रखें।

मूलांक 6

किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। पैसों से जुड़ी समस्या के लिए इन्हें दुर्गा मां की उपासना करनी चाहिए।

मूलांक 7

मछली को दाना डालने से 7 मूलांक के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जिनका जन्म 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है।

मूलांक के आधार पर कुछ काम करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस दिशा में रखेंगे गमला तो जीवन की हर परेशानी होगी दूर