ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक मूलांक का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक मूलांक का एक विशेष व्यक्तित्व होता है।
जिनका जन्म किसी महीने की 3, 12 या 30 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 3 होता है।
मूलांक 3 वाले जातक बहुत बहादुर और मेहनती होते हैं, लेकिन प्यार में अक्सर धोखा खाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 के जातकों का प्रेम संबंध लंबा टिकता नहीं है। शादी में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 3 वाले कभी हार नहीं मानते। इनकी रचनात्मक क्षमता अच्छी होती है। ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं।
मूलांक 3 वाले लोग किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते। दूसरों का एहसान नहीं लेना चाहते।
इन्हें अपनी जिंदगी में दूसरे लोगों का दखल पसंद नहीं आता। ये अपनी आजादी से समझौता नहीं करते।