घर में पौधों को रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ पौधे आपके घर के वातावरण को शुभ बना सकते हैं।
वैसे तो तमाम प्लांट को शुभ माना जाता है, लेकिन वास्तु में कुछ पौधों को घर में रखना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू धर्म में तुलसी का धार्मिक महत्व भी माना जाता है। घर के वातावरण को शुभ बनाने के लिए तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
एलोवेरा के पौधे को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। यह पौधा घर में सकारात्मक माहौल बनाने के अलावा शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है।
मनी प्लांट के नाम से ही स्पष्ट है कि इसका संबंध धन से होता है। धन लाभ के लिए भी इस पौधे को लगाया जाता है।
जैस्मिन प्लांट यानी चमेली का पौधा भी घर के लिए लकी और सकारात्मक एनर्जी वाला होता है। मुख्य द्वार पर इस पौधे को लगाने से पूरा घर सुगंध से भर जाएगा।
घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए पाम ट्री को बेस्ट माना जाता है। बता दें कि पाम ट्री वातावरण को शुद्ध बनाने का काम भी करता है।
फर्न का प्लांट देखने में काफी सुंदर होता है और लकी भी होता है। घर में इस पौधे को रखने से पूरा वातावरण सकारात्मक हो जाता है।