कुछ लोगों का भाग्य अन्य की तुलना में कम साथ देता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि किस तारीख को जन्में लोगों का भाग्य सोया रहता है।
प्यार के मामले में भी इन लोगों को धोखा मिलने की संभावना ज्यादा होती है। आइए ये जान लेते हैं कि इस तरह का खतरा किस तारीख को जन्में लोगों को होता है।
अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग प्यार में हमेशा धोखा खाते हैं। इन्हें पार्टनर से सच्चा प्यार नसीब नहीं होता है।
इन तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 5 होता है। इनका स्वामी ग्रह बुध होता है और ये बुद्धिमान होते हैं। करियर और नौकरी में भी इन्हें सफलता मिलती है।
ऐसा कहा जाता है कि प्यार के मामले में भी ये लोग दिमाग से सोचते हैं। इस वजह से मूलांक 5 वाले लोगों को धोखा भी मिलता है।
अंक ज्योतिष की मानें तो प्यार की वजह से इन लोगों को जोखिम भी उठाना पड़ता है। इतना ही नहीं, ये कई तरह की परेशानियों में भी फंस जाते हैं।
मूलांक 5 वाले लोगों को सच्चा प्यार ढूंढने में काफी इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद भी इन्हें अच्छा पार्टनर मिलने की कम उम्मीद होती है।
इन मूलांक वाले लोगों के दो विवाह के संयोग भी होते हैं। माना जाता है कि इन तिथियों में जन्में लोगों की एक शादी सफल नहीं हो पाती है।