अंक ज्योतिष में मूलांक 2 की लड़कियों को भाग्यशाली माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां शादी के बाद गृहस्थी को भी बेहतर ढंग से संभालती हैं।
जिनका जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। आज बात इस मूलांक की लड़कियों के स्वभाव और विशेषताओं को लेकर कर रहे हैं।
मूलांक 2 की लड़कियां अपने पति से बेहद प्यार करती हैं। इस वजह से वह शादी के बाद पति के पूरे परिवार का अच्छे से ध्यान रखती हैं।
अंक ज्योतिष में बताया गया है कि मूलांक 2 की लड़कियां अच्छी बहू और पत्नी होती हैं। शादी के बाद इस मूलांक की लड़कियां तमाम जिम्मेदारियां निभाती हैं।
परिवार को संभालने में मूलांक 2 की लड़कियां माहिर होती हैं। इतना ही नहीं, ये गृहस्थी को सदैव खुद से ज्यादा अहम समझती हैं।
मूलांक 2 की लड़कियां ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। इस मूलांक की लड़की जिस घर में जाती हैं, वहां के लोगों की किस्मत चमका देती है।
बेहतरीन पत्नी होने के साथ ही, मूलांक 2 की लड़कियां सास-ससुर और पति की सेवा भी करती हैं। इस वजह से इन्हें गृहस्थी संभालने में माहिर माना जाता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। नईदुनिया उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं करता है।
2 मूलांक की लड़कियों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ