अंक ज्योतिष में किसी के मूलांक को देखकर उसके स्वभाव की जानकारी का अनुमान लगाया जाता है। आज बात उस मूलांक की लड़कियों के बारे में कर रहे हैं, जो शातिर दिमाग की होती हैं।
दिमाग तेज चलने के मामले में मूलांक 3 की लड़कियां सबसे आगे होती हैं। अंक ज्योतिष में इस मूलांक की लड़कियों की कई अन्य विशेषताएं भी बताई गई हैं।
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति का मूलांक 3 होता है। अगर किसी लड़की का मूलांक 3 है तो उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
मूलांक 3 की लड़कियों का दिमाग बहुत तेज होता है। इस मूलांक की लड़कियां सभी कार्यों को अपने दिमाग की बदौलत आसानी से पूरा कर लेती हैं।
मूलांक 3 की लड़कियां दूसरों का एहसान लेने से भी बचती हैं। इसका कारण है कि इन्हें खुद के ऊपर भरोसा होता है और यह हर परेशानी से बाहर निकलना अच्छे से जानती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां कभी भी अपनी स्वतंत्रता से समझौता नहीं करती हैं। ये खुद पर निर्भर रहना पसंद करती हैं और दूसरों की ऊपर बोझ नहीं बनती हैं।
मूलांक 3 की लड़कियां पढ़ने-लिखने में खास रुचि रखती हैं। इस वजह से ये अपना करियर भी पढ़ाई से जुड़े क्षेत्र में ही बनाती हैं।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से बिल्कुल भी किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
मूलांक 3 की लड़कियां दिमाग से तेज होती हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ