अक्टूबर का महीना बेहद शुभ होने वाला है। इस महीने में पितृ पक्ष की समाप्ति के साथ ही नवरात्रि की शुरुआत होगी। साथ ही, आज हम आपको बताएंगे अक्टूबर में पड़ने वाले शुभ मुहूर्त के बारे में।
हिंदू धर्म के रीति रिवाजों का पालन करने वाले ज्यादातर लोग अपने शुभ कामों को करने के लिए शुभ मुहूर्त जरूर देखते है। साल के दसवें में शुभ काम करने से पहले आपको शुभ मुहूर्त का पता अवश्य होना चाहिए।
सर्वार्थ सिद्धि योग को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। अक्टूबर के महीने में 1, 3, 4, 6, 8, 18, 22, 23, 27 और 30 तारीख को यह योग बन रहा है।
अमृत सिद्धि योग में देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व होता है। इस महीने में पूजा-पाठ करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। यह शुभ योग अक्टूबर के महीने में 18 और 27 अक्टूबर को बन रहा है।
अगस्त का महीने में बच्चे के अन्नप्राशन के लिए 16, 23 और 26 अक्टूबर की तारीख बेहद शुभ रहने वाली है । साथ ही, 15 और 28 अक्टूबर को कर्णवेध संस्कार के लिए शुभ दिन रहेंगे।
नामकरण करने के लिए अक्टूबर के महीने में कई तारीखों पर शुभ मुहूर्त रहेगा। 1, 4, 5, 8, 12, 15, 16, 22, 25 और 26 अक्टूबर का दिन नामकरण के लिए अनुकूल समय रहेगा।
अक्टूबर में वाहन खरीदने की सोच रहें हैं तो शुभ मुहूर्त अवश्य देख लें। अक्टूबर का 4, 8, 15, 23 और 25 तारीखा का दिन वाहन खरीदने के लिए बेहद शुभ होने वाला है।
घर या प्रॉपर्टी में पैसा इनवेस्ट करने के लिए 4, 9, 10, 19 और 20 अक्टूबर का दिन बेहद अनुकूल माना जा रहा है। इस महीने में मुंडन कराने के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं।