शनि देव को अर्पित करें ये 5 चीजें, चमक उठेगा भाग्य


By Ram Janam Chauhan13, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

शास्त्रों के अनुसार, शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। यह आपकी कर्मों के आधार पर आपको फल देते हैं, ऐसे में अगर आप शनि देव को ये पांच चीजें अर्पित करते हैं, तो आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

शनि देव को सरसों तेल अर्पित करें

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों का तेल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। साथ ही, मंदिर में शनि देव को तेल से अभिषेक करना अच्छा माना जाता है।

शनि देव को काले तिल अर्पित करें

अपने सोए भाग्य को जगाने के लिए और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मंदिर में काले तिल को अर्पित करना शुभ होता है।

शनि देव को लोहे की वस्तु अर्पित करें

माना जाता है कि शनि देव को लोहा बहुत प्रिय है। ऐसे में शनि का प्रभाव को कम करने के लिए लोहे से बनी हुईं वस्तुओं दान करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

शनि देव को उड़द दाल अर्पित करें

अगर आपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं, तो ऐसे में रुकावटों को दूर करने के लिए उड़द की दाल अर्पित करना और दान करना बेहद लाभदायक हो सकता है।

शनि देव को काले वस्त्र अर्पित करें

जीवन में शनि प्रभाव को कम करने और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर में काले वस्त्र को दान करना शुभ होता है।

जीवन में आती हैं खुशहाली

अगर आप मंदिर में शनि देव को ये 5 चीजें अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव और सोए हुए भाग्य को जगाने में मदद मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

महाशिवरात्रि पर करें आक फूल के उपाय, मिलेगा दोगुना लाभ