हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से उनकी पूजा करने के साथ कुछ चीजों को अर्पित करने का भी खास महत्व माना जाता है।
धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन फूल जरूर अर्पित करें।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल सबसे ज्यादा प्रिय होता है। सुबह या शाम के समय पूजा के दौरान धन की देवी की मूर्ति के सामने कमल का फूल चढ़ाएं।
माता लक्ष्मी को लाल गुलाब का फूल भी पसंद होता है। अगर कमल का फूल नहीं मिल पाता है तो आप इस फूल को भी अर्पित कर सकते हैं।
कमल और गुलाब के फूल के साथ, कनेर का फूल भी मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। यह फूल भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में मदद करता है।
फूल अर्पित करने के लिए सुबह की पूजा का समय सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिन फूल चढ़ाने से धन की देवी मेहरबान रहती हैं।
पूजा के समय सच्चे मन से फूल अर्पित करेंगे तो मां लक्ष्मी कृपा बरसाएंगी। अगर आप रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो भी उन्हें फूल चढ़ा सकते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik