मंगलवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं मसूर की दाल, मिलेगी कर्ज से मुक्ति


By Amrendra Kumar Yadav02, Jul 2024 12:38 PMnaidunia.com

मसूर दाल

मसूर दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए तो लाभकारी होती ही है, साथ ही ज्योतिष में भी इसका बहुत महत्व है। मसूर से जुड़े उपायों को करने से कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

कर्ज की समस्या

कई बार लोगों को जरूरी कामों के लिए कर्ज लेना पड़ता है। हालांकि यह कर्ज चुकाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

करें ये उपाय

ऐसे में कर्ज से मुक्ति के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं। ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे करने से शीघ्र ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

शिव जी को अर्पित करें मसूर की दाल

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करें। शिव जी को मसूर की दाल अर्पित करने से कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलता है।

इस मंत्र का जाप करें

शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करते समय ऊँ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नमः मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही शिव जी से कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

शिव जी को मसूर की दाल अर्पित करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

करियर में मिलती है तरक्की

वहीं, यह उपाय करने से करियर में तरक्की के योग बनते हैं और बिजनेस के क्षेत्र में भी अत्यधिक लाभ होता है।

मंगल दोष से मिलता है छुटकारा

मंगलवार के दिन मसूर की दाल दान करने से मंगल दोष से भी छुटकारा मिलता है और बिगड़े हुए काम पूरे होते हैं।

मंगलवार के दिन ये उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

12 महीने बाद 3 राशियों को मिलेगा अपार धन, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य