तुलसी पूजा के दौरान चढ़ाएं इन रंगों के फूल, होगी पैसों की बारिश


By Ritesh Mishra12, Dec 2024 12:17 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी को मां की तरह पूजा जाता है। इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। घरों में इनकी पूजा नियमित रूप से की जाती है।

तुलसी पूजन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी मां को कई तरह के फूल चढ़ाए जा सकते हैं, लेकिन कुछ फूलों को तुलसी पर अर्पित करने का खास महत्व माना गया है। चलिए जानते हैं-

लाल फूल

तुलसी माता को अर्पित करने के लिए लाल रंग के फूलों का खास महत्व माना गया है। इसके लिए आप गुड़हल, गुलाब, गरबेरा डेजी या किसी और लाल फूल को चढ़ा सकते हैं।

सफेद फूल

तुलसी माता को अर्पित करने के लिए सफेद रंग के फूलों का भी खास महत्व माना गया है। इसे तुलसी मां को अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है।

गेंदे का फूल

तुलसी मां को गेंदे का फूल चढ़ाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसे चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही गेंदे का फूल किसी भी धार्मिक कार्यों के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।

चंपा का फूल

चंपा का फूल तुलसी मां का प्रिय माना जाता है। इसे तुलसी मां को अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

किस दिन कौन-सा फूल चढ़ाएं?

गुरुवार या शुक्रवार को तुलसी मां को लाल रंग चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन और घर में पैसों की कमी नहीं होती है।

तुलसी मां को न चढ़ाएं ये फूल

तुलसी मां को कुछ फूल नहीं चढ़ाना चाहिए, जिसमें धतूरे और बेलपत्र शामिल है। इसे तुलसी मां को नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है।

इन फूलों को चढ़ा कर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकती हैं। इसी तरह धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Matsya Dwadash पर करेंगे ये 8 काम तो भगवान विष्णु होंगे नाराज