सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, सूर्य देव होंगे प्रसन्न


By Arbaaj11, May 2024 11:14 AMnaidunia.com

सूर्य देव

हिंदू धर्म में भगवान सूर्य देव का विशेष स्थान हैं। सूर्य देव को अर्घ्य देने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सूर्योदय का समय

सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए सबसे अच्छा समय सूर्योदय का माना जाता है इसलिए जल्दी सोकर उठें और जल अर्पित करें।

ये चीजें मिलाएं

सूर्य देव को केवल जल भी अर्पित किया जा सकता है, लेकिन जल में कुछ फूल और अक्षत डाल लेने से दोगुना लाभ मिलता है।

जूते-चप्पल न पहनें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव को अर्घ्य देते समय भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं पहनने चाहिए वरना सूर्य देव नाराज हो सकते है।

मुख की दिशा

शास्त्रों में दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य देव को जल अर्पित करते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।

मंत्र का जाप करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भी आप सूर्य देव को अर्घ्य दें, तो गायत्री मंत्र का जरूर जाप करें। गायत्री मंत्र का जाप करने से सूर्य देव बेहद ही जल्द प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इस तरह से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रेवती नक्षत्र में राहु की एंट्री, अब जमकर पैसे गिनेंगे ये 3 राशि वाले