होलिका दहन में ये 5 चीजें डालना होता है शुभ


By Ram Janam Chauhan25, Feb 2025 05:01 PMnaidunia.com

होलिका दहन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक शक्ति को बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ये 5 इन चीजों को अर्पित करना शुभ फल दे सकता है।

होलिका दहन में गेंहू और जौ अर्पित करें

गेहूं और जौ को होलिक दहन में अर्पित करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही, पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

होलिका दहन में नारियल अर्पित करें

होलिका दहन में नारियल अर्पित करने से जीवन में सभी बाधाओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है।

होलिका दहन में उपले अर्पित करें

होलिका दहन में गोबर के बने उपले चढ़ाने से देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं। इसके अलावा घर में नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

होलिका दहन में गूलर की लकड़ी अर्पित करें

इस दिन होलिका दहन में गूलर की लकड़ी अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनाए रखने और बुरी नजरों से मुक्ति मिल सकती है।

होलिका दहन में सरसों अर्पित करें

अगर आप होलिका दहन में सरसों के दाने अर्पित करते हैं, तो इससे राहु-केतु के दोष को शांत करने और सुख-शांति बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

पूरी होती हैं मनोकामनाएं

अगर आप इन 5 चीजों को होलिका दहन के दिन अर्पित करते हैं, तो इससे आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से क्या होता है?