अक्सर लोग नदी में कुछ न कुछ प्रवाहित करते हैं, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहे। अधिकतर लोग ग्रहों की शांति के लिए इन उपायों को करते हैं। ऐसे में आइए जानते है कि नदी में किन चीजें को अर्पित करने से जीवन में तरक्की होगी-
जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर है उन्हें सोमवार के दिन किसी नदी में चांदी धातु को प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र का नकारात्मक प्रभाव कम होगा।
जीवन में सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सोमवार के दिन नदी में दो मोती बहाने से लाभ होता है। जिससे जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और जो मांगते हैं उसकी पूर्ति भी होती है।
ऐसा माना जाता है कि नदी में सिक्का फेंकने से धन आता है और देवता प्रसन्न होते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि सिक्के के साथ-साथ मनोकामनाएं भी बहती है और देवी देवता उन मनोकामनाओं को पूरी करते हैं
समय-समय पर नदी में दीप प्रवाहित करने से दरिद्रता का नाश हो जाता है। इसके साथ ही, अपने पितरों की मुक्ति की कामना हेतु करने के लिए दीपदान करना चाहिए। जीवन में समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी दीपदान किया जाता है।
कोई काम काफी प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो पा रहा तो एक लाल सूती का कपड़ा लें और उसमें नारियल को लपेट लें और फिर बहते हुए जल में प्रवाह कर दें। जिस वक्त इसे जल में बहा रहे हों उस वक्त उस नारियल से सात बार अपनी कामना जरूर कहें।
एक बरगद का पत्ता लेकर उसके ऊपर अपनी मनोकामना लिखकर बहते हुए जल की धारा में बहा दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्दी ही मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही, जीवन में तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
इन चीजों को नदी में अर्पित करने से जीवन में तरक्की होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM