वजन नहीं बढ़ रहा है? हो सकते हैं ये कारण


By Arbaaj29, Nov 2023 01:31 PMnaidunia.com

दुबलापन

कुछ लोगों काफी खाना खाते है, लेकिन फिर भी शरीर का वजन नहीं बढ़ता है तो इसके पीछे कारण हो सकते हैं।

हाई मेटाबॉलिज्म

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हाई मेटाबॉलिज्म है, तो इसके कारण तेजी से कैलोरी बर्न होता है और शरीर का वजन बढ़ता नहीं है।

तनाव के कारण

अगर कोई व्यक्ति दिनभर तनाव में डूबा रहता है, तो उसके शरीर में भी खाना नहीं लगता है इसलिए तनाव से दूर रहें।

विटामिन और मिनरल

अगर आपके शरीर का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो इसके पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि शरीर को विटामिन और मिनरल नहीं मिल रहा है।

पेट की परेशानी

पेट शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है। अगर पेट खाने को सही से नहीं पचता है, तो भी वजन नहीं बढ़ता है।

अधूरी नींद

आमतौर पर देखा जाता है कि लोगों को रात में नींद न आने की समस्या होती है। पतले होने का एक कारण यह भी माना जाता है।

जेनेटिक प्रॉब्लम

अगर किसी व्यक्ति के शरीर का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो इसके पीछे जेनेटिक प्रॉब्लम भी हो सकती है, लेकिन डाइट और जिम से उसको सुधारा जा सकता है।

सेहत की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घुटनों से आती है कट-कट की आवाज? करें ये उपचार